Search    
 
Our Services
----------------------------------------------------
Pre-project Activities
Project Management Consultancy
Design & Engineering
Quality Assurance Services
Other Specialized Services
Catalyst Manufacturing
 
 
 
  
 
 
पीडीआईएल में आपका स्‍वागत है ।
हम एक उत्‍कृष्‍ट डिजाइन, अभियंत्रणा एवं परामर्शी संस्‍थान हैं जो तकनीकी उत्‍कृष्‍टता के प्रति समर्पित हैं एवं भारतीय उर्वरक उद्योग को आत्‍मनिर्भर बनाने में सहयोगी संस्‍थान हैं । इसके साथ ही रसायन उद्योगों, तेल एवं गैस क्षेत्र यथा प्रोडेक्‍ट पाइपलाइन्‍स, एलपीजी टर्मिनल्‍स तेल टर्मिनल्‍स, एलपीजी बोतलीकरण संयंत्रों, एलपीजी माउन्‍डेट भंडारणों, मिथेनाल संयंत्रों, हाइड्रोजन संयंत्रों एवं विभिन्‍न अम्‍लीय संयंत्रों के लिए आफॅसाइट एवं यूटीलीटीज सेवाओं सहित अभियंत्रणा का कार्य करते हैं ।

आज के वैश्‍िवक तकनीकी उन्‍नयन, सूचना प्रौद्योगिकी के कारण हम सम्‍पूर्ण विश्‍व के इतने करीब आ गए हैं कि हम एक दूसरे से बिना समय गवाएं संपर्क स्‍थापित कर सकते हैं । इस नजदीकी का फायदा लेते हुए एवं अपने उत्‍कृष्‍ट ज्ञान को परस्‍पर बांटते हुए पीडीआईएल विशेषज्ञ तकनीकी सेवाओं के साथ विभिन्‍न क्षेत्रों यथा उर्वरक, संबंधित रसायन, तेल एवं गैस, परिशोधनों, बिजली संयंत्रों, आफॅसाइट एवं यूटीलीटीज के लिए सेवाएं प्रदान करने को तत्‍पर है ।
विभिन्‍न क्षेत्रों के अति अनुभवी तकनीकी मनुशक्‍ति तथा अति आधुनिक कंप्‍यूटरीकृत डिजाइन सुविधाओं से सुसज्‍िजत पीडीआईएल के प्रमुख कार्यालय नोएडा (दिल्‍ली के निकट) एवं वदोदरा (गुजरात) में स्‍िथत है ।

पीडीआईएल एक 9001:2008 आईएसओ प्रमाणित संस्‍थान है । हम पीडीआईएल में अपने कार्य की गुणवत्‍ता के प्रति आश्‍वस्‍त करते हैं जिसमें परियोजना की अभिकल्‍पना से आरंभण तक की सेवाएं सम्‍मिलित हैं । हम अपने ग्राहकों की आवश्‍यकता को संतुष्‍ट करते हैं साथ ही परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में भी पूरा करते हैं । हम सेवाओं में जारी आवश्‍यक तत्‍वों को न सिर्फ पूरा करते हैं बल्‍कि सौन्‍दर्यपरक, कानूनी, नियामक आवश्‍यकताओं की पूर्ति करते हुए पर्यावरण तथा सेफ्टी का भी पूर्ण ख्‍याल करते हैं जिससे समाज का भी कल्‍याण हो । हम वैधानिक आवश्‍यकताओं की पूर्ति के प्रति समर्पित हैं तथा गुणवत्‍ता प्रबंध सेवाओं में सतत उन्‍नयन का भी ध्‍यान रखते हैं । इस औद्योगिक जगत में अपनी ‍अतिविशिष्‍ट एवं गुणवत्‍तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने हेतु विभिन्‍न उद्योगों के लिए हमने इस वेबसाइट को प्रारंभ किया है ताकि हम पीडीआईएल के बारे आपको ऑनलाइन सूचनाएं प्रदान कर सकें ।
 

कृपया अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.pdilin.com देखें ।

  

Home
| हमारे बारे में | उत्‍पाद एवं सेवाएं | कार्यान्‍वित परियोजनाएं | हमारे ग्राहकण | कैरियर | निविदा सूचना | Vendors | हमसे संपर्क करें
(c) Projects & Development India Ltd.